Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अशासकीय शिक्षक संघ ने चितई गोलू मंदिर में लगाई पुकार

Spread the love

अशासकीय शिक्षक संघ ने चितई गोलू मंदिर में लगाई पुकार
अल्मोड़ा। अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिले के सेवानिवृत्त शिक्षकों के लंबित पेंशन प्रकरणों को लेकर न्याय के देवता चितई गोलू देवता के मंदिर में अपनी फरियाद लगाई। संगठन ने आरोप लगाया कि मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा द्वारा पेंशन संबंधी प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित रखा जा रहा है, जिससे सेवानिवृत्त शिक्षक परेशान हैं। संघ के प्रतिनिधियों ने गोलू देवता से प्रार्थना की कि मुख्य शिक्षा अधिकारी को सद्बुद्धि मिले, ताकि जिले में भी अन्य 12 जनपदों की तरह सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंतिम आहरित वेतन के आधार पर पेंशन और अन्य देयकों का भुगतान शीघ्र किया जा सके। इस अवसर पर हीरा सिंह मेहरा, महेंद्र सिंह चौहान, महेंद्र सिंह मेहरा, ललित मोहन जोशी, अशोक कुमार पंत, हरीश उप्रेती, अशोक गड़िया और हीरा टम्टा सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *