Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

न्यायमूर्ति संजय ने किए बदरीनाथ के दर्शन

1001600623

चमोली(आरएनएस)।  बदरीनाथ धाम और केदारनाथ के कपाट बंद होने से पूर्व भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का बड़ी संख्या में आने का सिलसिला जारी है। रविवार को उच्चत्तम न्यायालय के न्यायमूर्ति संजय करोल ने बदरीनाथ पहुंच कर भगवान बदरी विशाल के दर्शन पूजन किया। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने रविवार को बदरीनाथ पहुंचे और भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। न्यायमूर्ति संजय करोल का बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के‌ उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया। किशोर पंवार ने‌ बदरीनाथ हैलीपैड पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की अगवानी कर माल्यार्पण किया। मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने मंदिर पहुंचने पर न्यायमूर्ति संजय करोल और भाजपा के वरिष्ठ नेता सौदान सिंह का स्वागत कर उन्हे भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। न्यायमूर्ति ने रावल अमरनाथ नंबूदरी से भी भेंट की। तथा गांधी घाट पहुंचकर अलकनंदा नदी के पावन जल से आचमन किया।