Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पत्रकार राजीव कर्नाटक को मातृ शोक

अल्मोड़ा। पत्रकार, एडवोकेट व कांग्रेस के पूर्व जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक की माता प्रेमा कर्नाटक का निधन हो गया है वे 66 वर्ष की थी तथा पिछले लंबे समय से बीमार चल रही थी।
अल्मोड़ा के ढुंगाधारा निवासी प्रेमा कर्नाटक पत्नी केसी कर्नाटक जो पिछले लंबे समय से बीमार चल रही थी जिनका लगातार इलाज चल रहा था पिछले लगभग एक माह से वह नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में तथा पिछले 17 दिन से आई सी यूं में भर्ती थी, आज दोपहर को उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, उनके पार्थिव शरीर को अल्मोड़ा उनके निवास स्थान ढुंगाधारा लाया जा रहा है।
बुधवार प्रातः 7:00 बजे उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान ढुंगाधारा से विश्वनाथ घाट को प्रस्थान करेगी। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन पर नगर के समस्त पत्रकारों समेत पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश सिंह जोशी, दीपांशु पांडे, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष पीतांबर पांडे, कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भोज गुड्डू, कांग्रेस नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष पूर्व पूरन रौतेला आदि लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवगंत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की कि, दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें।