Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जंगल में भटके युवक को पुलिस व एसडीआरएफ ने सकुशल खोजा

Spread the love


अल्मोड़ा। चितई क्षेत्र में जंगल की ओर भटक गए एक युवक को पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने सर्च अभियान चलाकर सकुशल बरामद कर लिया। युवक के मिलने पर उसके साथियों ने राहत की सांस ली और टीम का आभार जताया। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र निवासी जय प्रदीप सुनार अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए चितई आया हुआ था। मंगलवार देर रात वह बिना किसी को बताए होटल से निकलकर जंगल की ओर चला गया। काफी देर तक वापस न लौटने पर साथियों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने संभावित क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान शुरू किया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच करीब तीन घंटे तक चले अभियान के बाद धारानौला क्षेत्र से युवक को खोज निकाला गया। युवक घायल अवस्था में मिला, जिसे मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया और स्थिति सामान्य करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसे घर की याद आ रही थी, इसी कारण वह होटल से बाहर निकल गया और जंगल में जंगली जानवरों को देखकर भागने के दौरान गिरने से घायल हो गया। इस कार्रवाई से युवक के साथियों ने राहत जताई और पुलिस व एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।