Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा : दशहरा पर्व पर निकलेगा रावण परिवार के पुतलों का जुलूस

1001600623



अल्मोड़ा। अल्मोड़ा दशहरा महोत्सव समिति द्वारा नगर पालिका अल्मोड़ा के सभागार में प्रेस वार्ता रखी गई। वार्ता में अल्मोड़ा के ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव के दृष्टिगत महोत्सव समिति के द्वारा बनाई गई पूर्ण रूपरेखा को अध्यक्ष अजीत कार्की ने विस्तृत रूप से पत्रकारों के सम्मुख रखा। अजीत कार्की ने कहा कि दशहरा महोत्सव का उद्घाटन स्व. विजय जोशी कार पार्किंग में कल मंगलवार को दोपहर 11 बजे होगा। तदोपरांत रावण परिवार के पुतले मुख्य बाजार से होते हुए सोबन सिंह जीना परिसर के जूलॉजी प्रांगण में पहुंचेंगे जहां पुतला दहन होगा। रात्रि 8 बजे से राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में रंगारंग कार्य का आयोजन होगा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम में स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी और उन्हें प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार भी दिया जाएगा। अजीत सिंह कार्की ने प्रेस वार्ता में खुले शब्दों में कहा कि इस वर्ष जीआईसी मैदान की सड़क नहीं बनने के कारण व्यवस्था में कुछ परिवर्तन किया गया है। कहा कि अगर आगामी वर्ष में जीआईसी मैदान की सड़क नहीं बनाई गई तो पूर्व की भांति अल्मोड़ा दशहरा के रावण परिवार के पुतलों का दहन स्थानीय एसएसजे परिसर के प्रांगण में ही होगा।