Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में किया जनसम्पर्क

1001600623



अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला व जिला सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष ललित लटवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं चौसली ग्राम सभा मे सम्पर्क किया और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है और यह तीसरा कार्यकाल ऐतिहासिक कार्यकाल रहेगा। वही जिला सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष ललित लटवाल ने कहा कि यह पूरा युग मोदी युग है जहां मोदी सरकार का कार्यकाल दुनिया में भारत को सिरमौर बना रही है, वहीं भारत आर्थिक रूप से भी सशक्त हो रहा है, आज पूरी दुनिया भारत को देख रही है और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति कर रहा है। प्रचार अभियान में महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सिंह बिष्ट, जिला सहकारी बैंक के निवर्तमान निदेशक विनीत बिष्ट, सीमा गुसाईं, पूरन रावत, मदन बिष्ट, जगदीश नगरकोटी, अमर लटवाल, धर्म लटवाल, जगदीश लटवाल आदि उपस्थित रहे।