Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

लोनिवि के आउटसोर्स कर्मचारियों ने मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

देहरादून(आरएनएस)।  लोक निर्माण विभाग आउटसोर्स कर्मचारियों ने बुधवार को यमुना कॉलोनी स्थित एचओडी कार्यालय में धरना, प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारी लगातार उनकी अनदेखी कर रहे हैं। शासन की ओर से आदेश होने के बावजूद उन्हें लागू नहीं कराया जा रहा है। लोनिवि आउटसोर्स मेट बेलदार संघ के अध्यक्ष जयेंद्र सिंह ने इस दौरान कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं कर ली जाती उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने मांग की कि विभाग में आउटसोर्स मेट, बेलदार की नियुक्ति ठेकेदारों की बजाए आउटसोर्स एजेंसियों के जरिए की जाए। जिन कर्मचारियों को पूर्व में निकाला जा चुका है उन्हें जल्द बहाल किया जाए। आउटसोर्स कर्मचारियों को ईपीएफ के साथ ही ईएसआई की सुविधा प्रदान की जाए। इसके साथ ही उन्होंने आउटसोर्स कर्मचारियों का बकाया भुगतान जल्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं कर ली जाती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर सौदान सिंह रमोला, हरीश कुमार, कुशाल चौहान, ममता बुटोला, अंजली देवी, पुष्पा देवी, योगेंद्र भंडारी, बलवीर सिंह, महेंद्र चौहान, प्रदीप चौहान, राजेंद्र चौहान, सुनील चौहान, कैलाश कुमार आदि मौजूद रहे।