Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

राज्य सहकारी संघ और एसजीआरआर सहकारी मॉडल मिलकर करेंगे काम

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ, रेशम फेडरेशन और श्रीदरबार साहिब, देहरादून जल्द एक एमओयू पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं। इसमें दोनों पारंपरिक उत्पादों को नया बाजार उपलब्ध कराने के साथ ही आधुनिक कृषि, महिला सशक्तिकरण और जैविक विकास के क्षेत्र में भी मिलकर काम करेंगे। उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ एवं रेशम फेडरेशन के प्रबंध निदेशक आनंद शुक्ल ने श्रीदरबार साहिब के महंत देवेंद्र दास महाराज से मुलाकात कर प्रस्तावित योजनाओं का ब्यौरा रखा। महंत देवेंद्र दास ने इसे सामाजिक उत्थान के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। सहकारी संघ अपने उत्पादों की बिक्री के लिए एसजीआरआर से जुड़े संस्थानों में आउटलेट खोलेगा। इससे स्थानीय महिला समूहों, बुनकरों और कारीगरों को स्थायी रोजगार का अवसर मिलेगा। सहकारिता मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि एसजीआरआर जैसे शैक्षणिक और सामाजिक संस्थान के साथ यह साझेदारी सिर्फ समझौता नहीं है, यह नवीन सहकारी दर्शन का भी आरंभ है। सहकारी विकास का यह मॉडल पूरे देश के लिए नई प्रेरणा बनेगा। समझौते के तहत श्रीदरबार साहिब की परिसंपत्तियों पर मॉडर्न एग्रीकल्चर ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना की जाएगी। इसमें किसानों, महिलाओं और युवाओं को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित किया जायेगा साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर और आधुनिक कृषि उद्यमी बनने की दिशा में प्रेरित किया जायेगा।