Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पेंशन भुगतान न होने पर सेवानिवृत्त कर्मियों ने दिया धरना

Spread the love


अल्मोड़ा। लोक निर्माण विभाग के कार्य प्रभारित नियमित अधिष्ठान के सेवानिवृत्त पेंशनर्स ने पेंशन भुगतान न होने के विरोध में चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। पेंशनर्स का कहना है कि उन्हें जनवरी 2026 से पेंशन का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे आर्थिक दिक्कतें बढ़ गई हैं। धरना स्थल पर पेंशनर्स वेलफेयर संगठन के महासचिव चन्द्र मणी भट्ट, उपाध्यक्ष पी एस बोरा और कोषाध्यक्ष गिरीश चन्द्र जोशी ने शीघ्र पेंशन भुगतान की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि लंबे समय से भुगतान न होने के कारण सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। धरना दे रहे पेंशनर्स को अधीक्षण अभियंता प्रथम वृत्त हरीश कुमार ने वार्ता के लिए बुलाया और शीघ्र कार्रवाई करते हुए पेंशन भुगतान का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना स्थगित कर दिया गया। पेंशनर्स ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर पेंशन का भुगतान नहीं हुआ तो वे अनिश्चितकालीन धरना और अनशन के लिए बाध्य होंगे। धरना स्थल पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी रवि रौतेला ने समर्थन दिया और इस संबंध में जिलाधिकारी से भी वार्ता की गई। इस दौरान मोहन सिंह विरोडिया, बसन्त बल्लभ पंत, नन्दन सिंह, प्रयाग दत्त जोशी, जीवन चन्द्र डालाकोटी, प्रेम सिंह रावत, कलावती, अमर सिंह, गुलाब राम, हरी सिंह, नन्दी देवी, जगत राम, जीवन सिंह, पूरन सिंह, बालम सिंह सहित अन्य पेंशनर्स मौजूद रहे।