Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

रिटायर्ड शिक्षिका से 10 लाख रुपये हड़पने के आरोपियों पर होगा केस दर्ज

Spread the love

काशीपुर(आरएनएस)।  अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार की अदालत ने रिटायर्ड शिक्षिका से जमीन का सौदा कर 10 लाख रुपये हड़पने व मारपीट के आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। मोहल्ला पुराना आवास विकास निवासी सुमन पाल ने अपने अधिवक्ता देवेंद्र कुमार पाल के माध्यम से अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिसमें कहा कि उसने अपने पड़ोसी भगवती देवी व राजेश कुमार से 4.50 एकड़ का सौदा 65 लाख रुपये में किया था। जिसका बयाना 10 लाख रुपये दिया गया, लेकिन आरोपियों ने बैनामा नहीं कराया। बाद में पता चला कि आरोपियों ने जमीन का बैनामा चंद्रपाल सिंह नाम के व्यक्ति के नाम कर दिया है। कहा कि 24 मई को वह अपने पति के साथ तारीख पर तहसील आई थी। जहां आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। धोखाधड़ी कर उससे 10 लाख रुपये हड़प लिए। न्यायालय ने प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली काशीपुर को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए हैं।