Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

रुद्रपुर ब्लॉक प्रमुख रीना समेत कई भाजपा में शामिल

Spread the love

रुद्रपुर(आरएनएस)।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकासोन्मुखी नीतियों से प्रभावित होकर रुद्रपुर ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। बुधवार को हल्द्वानी स्थित भाजपा संभाग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की उपस्थिति में सदस्यता दिलाई गई। कार्यक्रम में निर्दलीय रुद्रपुर ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय सिंह, कनिष्ठ प्रमुख भारती देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य नितिन यादव, रुचि पाल, जय नारायण, मोहम्मद आरफीन, ग्राम प्रधान दीपिका देवी समेत विभिन्न दलों से जुड़े कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सभी नए सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन और अधिक सशक्त होगा और पार्टी की नीतियां जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचेंगी। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, पिथौरागढ़ जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, ऊधमसिंह नगर जिला महामंत्री तरुण दत्ता सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।