Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सड़क दुर्घटना में कर्मचारी की मौत, कार चालक फरार

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।  हरिद्वार रोड पर बेकाबू कार की टक्कर से स्कूटर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अल्मोड़ा स्थित सोमेश्वर क्षेत्र के बिल बाली बोन्थ निवासी दीपक गोस्वामी (39) वर्तमान में टिहरी विस्थापित शिवालिकनगर में रह रहे थे। वे पतंजलि के पास एक कंपनी में कार्यरत थे। सोमवार देर रात ड्यूटी के बाद वे स्कूटर से घर लौट रहे थे। हरिद्वार रोड पर बीएचईएल तिराहे के पास सामने से तेज गति से आ रही कार ने उनको टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दीपक को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस हादसे के बाद कार को मौके पर छोड़ चालक फरार हो गया। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर बहादराबाद थाने में खड़ी करवा दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।