Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

समीक्षा अधिकारी परीक्षा में 29 अभ्यर्थी सफल, 4 जून को टंकण परीक्षा व सत्यापन

Spread the love

हरिद्वार (आरएनएस)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने महाधिवक्ता कार्यालय नैनीताल के लिए आयोजित समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें कुल 29 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।

आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडे ने बताया कि सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। मुख्य परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी को किया गया था।

परिणाम के अनुसार समीक्षा अधिकारी पद के लिए 14 और सहायक समीक्षा अधिकारी पद के लिए 15 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। सफल अभ्यर्थियों की कंप्यूटर आधारित टंकण परीक्षा और अभिलेख सत्यापन 4 जून को आयोग कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।