Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

संदीप पाठक बने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल रानीखेत नगर संयोजक

1001600623


अल्मोड़ा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने व्यापार मंडल का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर से विचार विमर्श कर सहमति से संदीप पाठक को रानीखेत नगर व्यापार मंडल का संयोजक एवं सदस्यता प्रमुख नियुक्त किया है और अपेक्षा की है कि रानीखेत के व्यापारियों एवं संगठन के हितों के लिए संदीप पाठक सदैव निष्पक्ष और निस्वार्थ भाव से निरंतर कार्य करते रहेंगे। मनोज सिंह पवार ने कहा कि हमेशा व्यापारी हितों की बात रखने वाले संदीप पाठक के देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल में शामिल होने से व्यापार मंडल को और अधिक मजबूती मिली है। संदीप पाठक के रानीखेत नगर व्यापार मंडल संयोजक बनने पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, नगर अध्यक्ष संजय साह रिक्खू, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार भीमा, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, अल्मोड़ा नगर सदस्यता प्रमुख राजेन्द्र तिवारी आदि पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।