Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा पुलिस: स्कोर्पियो चालक द्वारा वाहन पर लगाई काली फिल्म उतरवाकर दी सख्त हिदायत

Spread the love


अल्मोड़ा। जनपद के एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षकों, थाना प्रभारियों को वाहनों में अवैध लाल नीली बत्ती, हूटर, बहुरंगी लाइट, शीशों में काली फिल्म लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या जसविन्दर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक स्कोर्पियो चालक द्वारा शीशों पर काली फिल्म लगायी हुई थी, जिसको मौके पर निकालकर चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही वाहन चालक को सख्त हिदायत दी कि इस तरह से शीशों पर काली फिल्म का प्रयोग न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *