Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत सेक्टर पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी


अल्मोड़ा। एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद द्वारा गुरुवार को आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जनपद के द्वाराहाट, सल्ट एवं रानीखेत विधानसभा में नियुक्त सेक्टर पुलिस अधिकारियों के साथ कोतवाली रानीखेत में गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में उपस्थित सेक्टर पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने बूथों पर सम्बन्धित सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ भ्रमण करने तथा लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु जागरूक करने के निर्देश सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।