Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

शादी से लौटते समय कार पलटी, युवक की मौत; सात घायल

Spread the love

रुड़की(आरएनएस)।   शादी समारोह से परिवार के साथ घर लौट रहे एक युवक की कार स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के सात अन्य सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार लक्सर कस्बा निवासी संजय वर्मा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान करते हैं। वह अपने परिवार के साथ गुरुवार देररात रुड़की में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। कार में उनकी पत्नी रीटा वर्मा, भाई अजय वर्मा, भाभी सुनीता वर्मा, भतीजा शैलभ वर्मा, उसकी पत्नी तथा उसके दो बच्चे सवार थे। बताया गया है कि लंढौरा के निकट इंडियन पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही कार ब्रेकर पर उछलकर अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसे में 35 वर्षीय शैलभ वर्मा का सिर कार की छत से टकरा गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य सात लोग घायल हो गए।