Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

शराब के नशे में रैश ड्राइविंग करते कार चालक गिरफ्तार

Spread the love

अल्मोड़ा। दन्या थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के नशे में रैश ड्राइविंग कर रहे एक चालक को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज कर दिया। यह कार्रवाई यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जनपद में ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, रैश ड्राइविंग और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान स्विफ्ट कार चला रहा हरीश सिंह निवासी काफली खान, दन्या शराब के नशे में रैश ड्राइविंग करते पाया गया। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालक को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया। इसके अलावा वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर जनपद पुलिस ने 75 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की।