Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

शत-प्रतिशत परिणाम के साथ बोर्ड परीक्षा में शारदा पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन

1001600623


अल्मोड़ा। शारदा पब्लिक स्कूल में इस वर्ष के सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का मान बढ़ाया है। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। कक्षा 12वीं में कृतिका पांडे ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। देवांगना त्रिपाठी ने 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि श्रृष्टि साह और लता तिवारी ने 96.8 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। कुल 12 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। कक्षा 10वीं में वर्निका डालाकोटी ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकाग्र ने 95.8 प्रतिशत और मयंक चंदोला ने 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। इस वर्ग में कुल 17 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। उल्लेखनीय है कि सभी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए, जिससे विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता शेखर ने इस सफलता पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी है।