Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

एसएसपी अल्मोड़ा ने किया थाना सल्ट का वार्षिक निरीक्षण

Spread the love


अल्मोड़ा। जनाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने थाना सल्ट का वार्षिक निरीक्षण किया। गार्द सलामी के बाद उन्होंने थाने के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया, जिसमें कार्यालय, मालखाना, बैरक, हवालात और भोजनालय शामिल थे। सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। अभिलेखों की जांच के दौरान दस्तावेज व्यवस्थित और अद्यतन मिले। बेहतर कार्य के लिए कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार और हेड मोहर्रिर गणेश सिंह को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई। लंबित विवेचनाओं और वारंटों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों को शस्त्राभ्यास कराया गया और शस्त्रों की जानकारी परखी गई। बीट कर्मचारियों को क्षेत्र में सतत भ्रमण करने और नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों और ग्राम प्रहरियों की बैठक भी हुई, जिसमें कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक, दान सिंह मेहता वाचक, अपर उनि लोमेश कुमार, अपर उनि अभिसूचना सुनीता बोरा व थाने के अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *