Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

भाजपा छोड़ सुरेश भट्ट कांग्रेस में हुए शामिल


अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के तलचौंना गांव में मंगलवार को भाजपा को एक बड़ा झटका देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान के जनसंपर्क अधिकारी रहे सुरेश चंद्र भट्ट ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। भट्ट ने दर्जनों समर्थकों के साथ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थामा। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज भी मंच पर उपस्थित रहे। सुरेश भट्ट ने भाजपा छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। विकास के नाम पर स्वीकृत बजट का दुरुपयोग किया जा रहा है, जबकि जनता की समस्याओं को सुनना तो दूर, उनसे जुड़ी कोई गंभीरता तक नहीं दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यशैली और शासन व्यवस्था से निराश होकर पार्टी के कई कार्यकर्ता अब कांग्रेस का रुख कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में जनता कांग्रेस को समर्थन देगी और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन सुनिश्चित करेगी। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रमुख धौलादेवी पीतांबर पांडे, डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष दीवान सिंह भैसोड़ा, प्रशांत भैसोड़ा, राजेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट, महिला ब्लॉक अध्यक्ष लीला बिष्ट समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे। कांग्रेस में शामिल होने वालों में सुरेश भट्ट के साथ बसंती देवी, पीतांबर दत्त भट्ट, पूरन चंद्र भट्ट, जगदीश चंद्र भट्ट, गंगा सिंह, आनंद सिंह, चंदन पांडे, लीलाधर पांडे, देवीदत्त पांडे, राम सिंह नेगी, उमेश चंद्र पांडे, चंद्रमणि पांडे, हरीश चंद्र पांडे, दीवान सिंह आनी, शेर सिंह आनी, रूप सिंह खनी, शेखर पांडे और राधिका नेगी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *