Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों ने फूंका सरवरयार खान का पुतला

रुद्रपुर(आरएनएस)। कांग्रेसी नेता सरवरयार खान पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों ने उनका प्रतीकात्मक पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने सरवरयार खान के खिलाफ नारेबाजी की और उन पर केस दर्ज करने की मांग की। शनिवार को ग्राम नारायणपुर के शहीद स्मारक पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार बड़ी संख्या में जमा हुए। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेसी नेता सरवरयार खान ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर अभद्र टिप्पणी की है। वह सरवरयार खान के बयान की निंदा करते है। उन्होंने सरवरयार खान के प्रतीकात्मक पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान उन्होंने सरवरयार खान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरवरयार खान के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया तब वह आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में नारायण पाठक, दीपक मिश्रा, मयंक तिवारी, मोहित मिश्रा, अंकित पाठक, रामकुमार पांडे, अखिलेश यादव, कृष्णा कान्हा तिवारी, नवनीत मिश्रा, नीरज द्विवेदी, महामाया मिश्रा, नितिन शाही, हिमांशु मणि त्रिपाठी, निखिल शर्मा, आदेश मिश्रा, भानु शाही,अरुण सिंह, जगत नारायण शाही, रवि मणि त्रिपाठी, अनिल सिंह, सुनील सिंह आदि थे।