Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

तीर्थनगरी में राफ्टिंग का लुत्फ उठाने उमड़े पर्यटक

Spread the love

ऋषिकेश(आरएनएस)। राफ्टिंग का लुत्फ उठाने के लिए मुनिकीरेती में आसपास के राज्यों से वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। पर्यटकों ने गंगा की लहरों पर राफ्टिंग कर रोमांच का आनंद लिया। पर्यटकों की बढ़ती आमद से निर्भर स्थानीय व्यापारियों के चेहरों पर भी मुस्कान नजर आई। रविवार सुबह से ही दिल्ली, एनसीआर, यूपी, हरियाणा आदि राज्यों से पर्यटकों का मुनिकीरेती पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर में खारास्रोत और आसपास राफ्टिंग बुकिंग कार्यालय पर्यटकों से भरे दिखे। गंगा भी रंग-बिरंगी राफ्टों से अटी नजर आई। शांत पहाड़ी घाटियों के बीच गंगा में राफ्टिंग का आनंद लेते हुए पर्यटकों का शोरगुल भी दिनभर गूंजता रहा। अचानक पर्यटकों की भीड़ बढ़ने से स्थानीय होटल, रेस्टोरेंट और राफ्टिंग कारोबारियों भी खुश दिखे। उनमें आर्थिक स्थिति बेहतर होने की उम्मीद एक बार फिर जग गई। वहीं, सहासिक पर्यटन अधिकारी जसपाल सिंह चौहान ने बताया कि रविवार को 628 पर्यटकों ने राफ्टिंग की। बताया कि बरसात बाद शुरू हुई राफ्टिंग में में अभी तक 40 हजार से ज्यादा पर्यटक राफ्टिंग कर चुके हैं।