Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सीडीओ ने ग्राम पंचायत दोघोड़िया में सुनी समस्याएं

1001600623


अल्मोड़ा। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने विकासखंड लमगड़ा की ग्राम पंचायत दोघोड़िया के तोक गोड़िया में जनता की समस्या सुनी। मुख्य विकास अधिकारी ने गांव में पहुंचकर लोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने बताया कि सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं वाला कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य है कि लोगों तक अधिकारियों की सुलभ पहुंच स्थापित हो। ग्रामीणों द्वारा  मुख्य समस्या के रूप में ग्रामीण क्षेत्र की सुरक्षा दीवार, सिंचाई एवं रोड बनाने को रखा तथा इसकी जरूरत पर प्रशासन को गौर करने की आशा व्यक्त की। जिस हेतु मुख्य विकास अधिकारी  ने संबंधित विभाग को जल्द से जल्द समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया। सरकार जानता के द्वार कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी लमगड़ा, राजस्व उप निरीक्षक, उद्यान विभाग के अधिकारी, कृषि विभाग, खाद्य विभाग एवं क्षेत्रीय कर्मचारी उपस्थित रहे।