Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को लेकर यूकेडी ने किया नुक्कड़ नाटक

Spread the love


अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल इकाई अल्मोड़ा ने मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल के बाहर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर विरोध जताया और शासन-प्रशासन से व्यवस्थाएं सुधारने की मांग उठाई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, अल्ट्रासाउंड सुविधा की उपलब्धता, दवाइयों की कमी तथा आवश्यक कर्मचारियों की नियुक्ति जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज से अल्मोड़ा, सोमेश्वर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और दन्यां सहित कई क्षेत्रों के लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जुड़े हुए हैं। ऐसे में यहां की स्वास्थ्य सुविधाओं का सुचारु न होना पूरे क्षेत्र के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज और बेस अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए शासन और प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए। इसी उद्देश्य से उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनता के बीच अपनी बात रखने का प्रयास किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष पान सिंह लटवाल, महिला जिला अध्यक्ष दीपा जोशी, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रघुवीर सिंह भाकुनी, पंकज बिष्ट, मंडल अध्यक्ष गोपाल बिष्ट, ग्राम प्रधान मटेला राहुल बिष्ट, मुकेश बिष्ट, किरण मेहरा, विनोद बिष्ट, लाट सिंह, लाल सिंह, बलवंत राम, मनोज तिवारी, अभिषेक बिनोला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *