Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

महिला कोतवाली ने आर्य कन्या स्कूल में छात्राओं को किया महिला सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

Spread the love


अल्मोड़ा। महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महिला कोतवाली अल्मोड़ा की ओर से गुरुवार को आर्य कन्या स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और नवीन आपराधिक कानूनों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर जनपद के स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संस्थानों में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में महिला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जानकी भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छात्राओं और स्कूल स्टाफ को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान अपर उपनिरीक्षक बीना दोसाद, महिला कांस्टेबल इंद्रा भट्ट जोशी और महिला कांस्टेबल द्रौपदी सुयाल ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, पोक्सो अधिनियम, साइबर क्राइम से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और नए आपराधिक कानूनों में महिलाओं से संबंधित प्रावधानों की जानकारी दी। इस दौरान भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रमुख बिंदुओं पर भी प्रकाश डाला गया। छात्राओं को आपात स्थिति में सहायता के लिए डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही आत्मरक्षा के प्रारंभिक उपाय, आपात स्थिति में सुरक्षित रहने के तरीके और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *