Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

नगर निकाय चुनाव में विपक्ष के पास नहीं रह गया कोई भी विकास कार्यों का मुद्दा,भाजपा के कार्यों को अपने बता रहे हैं अपना: चौहान

1001600623


अल्मोड़ा। नगर निकाय चुनाव में विपक्ष के पास कोई भी विकास कार्यों का मुद्दा नहीं रह गया है और भाजपा के किये कार्यों को अपना बता रही हैं। यह बात पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में कही। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भाजपा के किये कार्यों का श्रेय लेने का आरोप लगाया और आड़े हाथ लिया। नगर के एक होटल सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व विस उपाध्यक्ष चौहान ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि विधायक रहते हुए उन्होंने कई योजनाएं विधानसभा क्षेत्र वासियों को दी हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार में पेयजल, पार्किंग समेत सड़क आदि कार्य हुए है। लेकिन निवर्तमान पालिका अध्यक्ष और वर्तमान क्षेत्रीय विधायक भाजपा के कार्यों को अपने बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस के बीच निकाय चुनाव में जनता के बीच जाने के लिए और कोई मुद्दा या योजनाएं नहीं रह गई हैं। वह, भाजपा के कार्यों को अपना बता कर जनता के बीच जा रही है। चौहान ने कहा कि जनप्रतिनिधि खुद में सरकार होता है यदि जनप्रतिनिधि प्रयास करते तो खुद के विकास कार्य जनता के बीच ले जाते लेकिन यहाँ भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का श्रेय लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बाद अल्मोड़ा में भाजपा नगर निगम मेयर का चुनाव जीतकर इतिहास रचेगी। प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी, हरीश कनवाल, विनीत बिष्ट, मदन बिष्ट, मोहन कनवाल, हितेश नेगी आदि मौजूद रहे।