Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मानव–वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

अल्मोड़ा, 6 दिसंबर 2025।


प्रभागीय वनाधिकारी सिविल सोयम वन प्रभाग, अल्मोड़ा प्रदीप कुमार धौलाखंडी के निर्देशों एवं आदेशों के अनुपालन में आज मिनी जू अल्मोड़ा स्थित वन चेतना केंद्र में मानव–वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण का संचालन वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी नैनीताल, डॉ. हिमांशु पांगती द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सिविल सोयम वन प्रभाग के जागेश्वर, बिनसर, कनारीछीना, गणानाथ, चौबटिया और कोसी रेंज के कार्मिकों ने प्रतिभाग किया।

प्रशिक्षण के दौरान मानव–वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को न्यून करने के प्रभावी उपायों पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में आवश्यक कौशल के अंतर्गत ट्रेंकुलाइज़र गन का संचालन एवं सुरक्षित उपयोग का भी सफल प्रायोगिक प्रशिक्षण डॉ. पांगती द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में कुल 45 वन कर्मियों ने भाग लेकर आवश्यक तकनीकी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *