Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

ट्रंचिंग ग्राउंड में स्थापित की जाएगी ट्रौमेल मशीन

Spread the love

चम्पावत(आरएनएस)।  जिला मुख्यालय में कूड़े की समस्या से निपटने के लिए पालिका ट्रंचिंग ग्राउंड में ट्रौमेल मशीन लगाएगा। इसके लिए पालिका ने टेंडर प्रक्रिया जारी कर दी है। 24.13 लाख रुपये मशीन लगाने के साथ अन्य निर्माण कार्य होंगे। जिला मुख्यालय में सर्किट हाउस के समीप ट्रंचिंग ग्राउंड की स्थापना की गई है। जिससे यहां आने वाले वीआईपी और अन्य पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए पालिका ने ट्रंचिंग ग्राउंड में ट्रौमेल मशीन स्थापित किए जाने का निर्णय लिया है। पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि पालिका के वार्ड संख्या सात नागनाथ के सेलाखोला में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना के तहत 24.13 लाख रुपये की लागत से ट्रौमेल मशीन और टिनशेड का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा ट्रंचिंग ग्राउंड के ऊपरी किनारे पर 24.82 लाख रुपये की लागत से बाउंड्री वॉल और पहुंच मार्ग का निर्माण किया जाएगा। बताया कि इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है।