Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जयंती पर डॉ. भीम राव अम्बेडकर को किया नमन

1001600623


अल्मोड़ा। भारत रत्न डॉ. भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर भाजपा ने पुष्पांजलि अर्पित की। रविवार को अम्बेडकर जयंती पर उन्हें नमन करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने चौहानपाटा में नगर पालिका पार्क में भीम साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प गुच्छ चढ़ाए व माल्यार्पण किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ भीमराव अम्बेडकर अमर रहे के नारे लगाए व मिठाई बांटी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। यहाँ कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, गोविंद पिलख्वाल, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, बीना नयाल, पूर्व जिला अध्यक्ष अरविन्द बिष्ट, जिला मंत्री महेश बिष्ट, जिला मीडिया सह प्रभारी जगत तिवारी, नमो ऐप कृष्ण बहादुर, पूर्व जिला मंत्री विनीत बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष जगत भट्ट, नगर मंत्री दीक्षांत पवार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता पांडे, अजय वर्मा, ललिता पचपाल, आशीष कुमार, हेमन्त बिष्ट, आशीष टम्टा आदि उपस्थित थे।