Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

उत्तराखंड के गांवों में पिछले साल बनीं 814 किमी सड़कें

Spread the love

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान 814 किमी सड़कों का निर्माण किया गया। इन सड़कों के निर्माण पर कुल 933 करोड़ रुपए खर्च किए गए। वित्तीय वर्ष 2024-25 में पीएमजीएसवाई की सड़कों के निर्माण पर उससे पहले के वर्ष की तुलना में 133 करोड़ अधिक खर्च किए गए। जबकि पिछले साल की तुलना में 206 किमी ज्यादा सड़कों का निर्माण कराया गया है। वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन पीएमजीएसवाई के तहत नौ पुलों के लिए 40.77 करोड़ का बजट मंजूर किया गया है। इसके साथ ही सरकार ने पीएमजीएसवाई-4 के तहत 1490 सड़क विहीन गांवों को चिन्हित किया है जहां पर 8500 किमी सड़कों निर्माण कराया जाना है। इन सड़कों के लिए जल्द डीपीआर बनाने का काम शुरू किया जाएगा। पीएमजीएसवाई के कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग की ओर से एप का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।