Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

बारिश-बर्फबारी का असर: मौसम में रहेगी ठंडक

1001600623

देहरादून। उत्तराखंड में पिछले दिनों हुई बर्फबारी का असर अब दिखने लगा है मैदानी इलाकों में घना कोहरा और हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मैदानी इलाकों में जहां घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है तो वहीं पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ने की संभावनाएं जताई गई है। मौसम विभाग ने हरिद्वार और उधम सिंह नगर में मौसम का येलो अलर्ट जारी किया है इसके अलावा अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावनाएं हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी देहरादून में जहां अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस है वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस जबकि मसूरी का अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है । इसके अलावा पंतनगर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वही मुक्तेश्वर का तापमान 6 डिग्री अधिकतम 2 – 3 डिग्री न्यूनतम तापमान रहेगा। उसी तरह नैनीताल में भी अधिकतम 8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम -1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है।

इस कपकपाती ठंड में लोग जहां अलाव का सहारा ले रहे हैं तो वहीं सीजन की सबसे ज्यादा ठंडे दिनों में गर्म कपड़ों की बिक्री भी बढ़ी है। कोहरे और पाले के कारण मैदानी इलाकों में सड़कों पर रफ्तार में ब्रेक भी लगा है मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल 15 जनवरी तक इसी तरह का मौसम रहने का अंदाजा लगाया गया है।