Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

वेतन मांगने पर मालिक ने कर्मचारियों को लोहे की रॉड से पीटा

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)। सिडकुल क्षेत्र के एक होटल में बकाया वेतन मांगने पर होटल मालिक ने कर्मचारियों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना के बाद घायल कर्मचारियों ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला पेंटागन मॉल स्थित स्टेज हाउस होटल का है, जहां कार्यरत विरेंद्र प्रसाद, जयप्रकाश रतूड़ी, कविंद्र और प्रियांशु ने थाना सिडकुल में शिकायत दी है। कर्मचारियों ने बताया कि फरवरी 2026 से उनका वेतन बकाया चल रहा था। कई बार मांगने के बावजूद भुगतान नहीं होने पर शनिवार देर रात उन्होंने मालिक अंजीत तिवारी से वेतन देने को कहा।आरोप है कि इस दौरान होटल मालिक शराब के नशे में था और वेतन की बात सुनते ही भड़क गया। विवाद बढ़ा तो उसने लोहे की रॉड उठाकर कर्मचारियों पर हमला कर दिया। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी और दोबारा वेतन मांगने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।