Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

विधायक भगत ने किया महिलाओं को सम्मानित

हल्द्वानी(आरएनएस)।   अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के गैबुवा में समाज के अलग-अलग क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को विधायक बंशीधर भगत ने सम्मानित किया। गेबुवा की ग्राम प्रधान निर्मला कांडपाल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक भगत ने कहा कि हमारे वेद पुराणों से हमको नारी के पूजनीय होने के संस्कार मिले हैं। जहां स्त्रियों की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार हमेशा महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए संकल्पित है। प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। सरकारी भर्तियों में 30 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था, महिला स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण और लखपति दीदी जैसी योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है। इस दौरान गीता जोशी, चंद्रा रावत, शोभा भट्ट, प्रेमा उपाध्याय, किरण शर्मा, गीता शर्मा, मुन्नी सुयाल, भावना नेगी, पूनम सती, जानकी जोशी, भगवान तिवारी, धर्मदत्त सती, दीवान बिष्ट, मयंक तिवारी, सुरेंद्र बोरा, पीताम्बर तिवारी, हेम पाठक, गोपाल पांडे आदि मौजूद रहे।