Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

विवाहिता को छत से दिया धक्का, पैरों में लगी चोट

हरिद्वार(आरएनएस)। विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बंगाली बस्ती की ब्रह्मपुरी निवासी अन्नू ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी नवंबर 2021 को सीताराम दुबकुरिया निवासी दतिया मध्य प्रदेश से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद ही दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। आरोप है कि ननद मुस्कान, रिंकी, काजल, सास गीतादेवी ने दिसंबर 2023 में उसे छत से धक्का दे दिया। छत से गिरने पर उसके पैरों में गंभीर चोट आई। इसके बाद उसका ऑपरेशन हुआ।