Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अजय टम्टा को तीसरी बार टिकट मिलने पर भाजपाइयों में ख़ुशी की लहर

1001600623



अल्मोड़ा। अल्मोड़ा लोकसभा चुनाव के लिए सांसद अजय टम्टा को टिकट देने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा की पहली सूची जारी हो गई है। पहली सूची में अल्मोड़ा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा को तीसरी बार टिकट देने पर पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने ख़ुशी जताई है। रविवार को भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा ने चौहानपाटा में मिष्ठान वितरण और आतिशबाज़ी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीसरी बार फिर मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार, नरेंद्र मोदी जिन्दाबाद, जे पी नड्डा जिन्दाबाद के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। मिष्ठान्न वितरण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, मीना भैसोड़ा, प्रकाश भट्ट, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, जिला मंत्री महेश बिष्ट, संजय डालाकोटी, मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, सह मिडिया प्रभारी जगत तिवारी, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष राजा खान, अनुसूचित मोर्चे के जिला अध्यक्ष चंदन लाल टम्टा, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।