Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

युवती से छेड़छाड़ का आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार

Spread the love

हल्द्वानी(आरएनएस)।  नवाबी रोड स्थित एक घर में घुसकर मानसिक रूप से बीमार युवती से छेड़छाड़ करने के आरोपी ऑटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का ऑटो भी सीज कर दिया गया है। शुक्रवार को वार्ड-11 के पार्षद रवि जोशी और कॉलोनी की कुछ महिलाएं कोतवाली पहुंची थीं। आरोप था कि कॉलोनी में रहने वाली मानसिक रूप से बीमार युवती की झोपड़ी में देर रात ऑटो चालक घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने रात को ही आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। युवती के माता-पिता का कई वर्ष पहले निधन हो चुका है। उसकी देखरेख कॉलोनी के लोग ही करते हैं। पार्षद ने पुलिस से आरोपी पर कार्रवाई की मांग की थी। एसएचओ विजय सिंह मेहता ने बताया कि आरोपी कालाढूंगी नयागांव निवासी करन आर्या पर छेडछाड़ का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।