अल्मोड़ा।
उदय शंकर फोटोग्राफी एकैडमी अल्मोड़ा द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस पर ग्राम सत्यों में एक फोटो वॉक का आयोजन किया गया। जिसमें अल्मोड़ा हल्द्वानी, काशीपुर के छायाकारों द्वारा प्रतिभाग किया गया। गांव में प्रवेश करने के बाद ग्रामीण परिवेश के विभिन्न आयामों के दृश्य छायाकारों द्वारा खींचे गए, जिसमें मुख्य रूप से ग्रामीणों के परंपरागत आवास, बाखली, आंगन, गोठ प्राचीन काल के विभिन्न मंदिरों आदि का छायांकन किया गया। इसके अतिरिक्त गांव के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पक्षों की वीडियोग्राफी की गई। उदय शंकर फोटोग्राफी अकादमी के संरक्षक मनमोहन चौधरी ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य एवं आवासीय शिल्प कला का विशेष स्थान है जो युवा छायाकारों को आंचलिक लोक संस्कृति परंपरा सीखने के लिए प्रेरित करता है। संस्था उपाध्यक्ष चेतन कपूर द्वारा हो रहे फोटोग्राफी क्षेत्र मे नई टेक्नोलॉजी पर चर्चा की गई। साथ ही संस्था के सचिव जयमित्र सिंह बिष्ट ने कहा फोटोग्राफी को अपना कैरियर बना कर आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। संस्था की भविष्य में होने वाले कई कार्यक्रमों की रूपरेखा को विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष डॉ.महेंद्र सिंह मिराल द्वारा किया गया। फोटो वॉक में नंदन सिंह रावत, देवेश बिष्ट, रमीज खान, सारांश मुंगोली, भरत शाह, गोकुल शाही, प्रमोद डालाकोटी, नीरज पांगती, वैभव जोशी, मोहित बिष्ट, पवन सिंह सामंत, मनीषा पंत, पंकज पांडे, उत्कर्ष कांडपाल, शालीन जोशी आदि ने प्रतिभाग किया। ग्राम सत्यों के पान सिंह सतवाल, दीवान सिंह सतवाल ने विशेष सहयोग दिया।