Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

दो हजार रुपये रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार

Spread the love

रुड़की(आरएनएस)। देहरादून से रुड़की पहुंची विजिलेंस की टीम ने बुधवार को चकबंदी कार्यालय में नियुक्त कानूनगो कृष्णपाल को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने कानूनगो को दो हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा। निदेशक सतर्कता डॉ. वी मुरुगेसन ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत अंकित कराई थी कि उसका गांव में एक भाई जिसकी मृत्यु के बाद उनकी पांच लड़कियों की विरासत में आई हुई कृषि भूमि उनके ताऊजी लोग उन्हें नहीं दे रहे हैं। जिस कारण उसकी भतीजी ने अपने हिस्से के बंटवारे के लिए बंदोवस्त चकबन्दी अधिकारी रुड़की में वाद दाखिल किया है। पूर्व में उक्त फाईलों में रिपोर्ट लगाने के एवज में कानूनगो कृष्णपाल ने 4000 रुपये रिश्वत के तौर पर ले लिए थे। अब जमीन के बंटवारे से सम्बन्धित फाईल को चकबन्दी अधिकारी को प्रेषित करने के लिए अपनी आख्या लगाने के लिए पुन: चकबन्दी कानूनगो कृष्णपाल द्वारा दो हजार रुपये की अतिरिक्त मांग की जा रही है।