Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा नगर निगम: मेयर के लिए 06 दावेदारों ने किया नामांकन

Spread the love


अल्मोड़ा। सोमवार को नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई। नामांकन के आखिरी दिन सोमवार शाम तक अल्मोड़ा मेयर के लिए 6 दावेदारों ने नामांकन दाखिल किया। सोमवार शाम तक तक पार्षद के 95 दावेदारों ने नामांकन दाखिल किए। नामांकन के समापन तक पार्षदों के कुल नामांकन 154 हुए। वहीं चिलियानौला में अध्यक्ष पद हेतु 07 दावेदारों ने नामांकन दाखिल किए। सोमवार तक अध्यक्ष हेतु कुल 08 नामांकन हुए हैं। सभासद के सोमवार को हुए 12 नामांकनों के साथ सभासद के कुल नामांकन 20 हुए। भिकियासैंण में अध्यक्ष पद हेतु नामांकन के अंतिम दिन 7 दावेदारों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के समापन तक कुल 10 नामांकन हुए तथा सभासद के कुल 13 नामांकन हुए। द्वाराहाट में अध्यक्ष पद हेतु कुल 05 नामांकन हुए तथा सभासद के कुल 14 नामांकन हुए। चौखुटिया में अध्यक्ष पद हेतु कुल 03 नामांकन हुए तथा सभासद हेतु कुल 17 नामांकन हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *