Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

दस लोगों के खिलाफ मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज

Spread the love

रुड़की(आरएनएस)।  थाना क्षेत्र के ज्योतीगढ़ गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर अपने बेटे के साथ मारपीट करना व जाति सूचक शब्द कहे जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के ज्योतीगढ़ गांव निवासी विजेंद्र कुमार ने तहरीर देकर अवगत कराया कि 3 फरवरी को उनका बेटा रोज की तरह अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज मानुवास में पढ़ाई के लिए गया हुआ था। जिसमे बच्चों के बीच कुछ विवाद हुआ। विवाद के चलते दूसरे पक्ष के बच्चों ने अपने अभिभावकों को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंचे लोगों ने छात्र के साथ मारपीट करते हुए जाति सूचक शब्द कहे जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर साहिल, साकिब, आशु, मुकमिल, सौरभ, हसिभ, मोहीन, मररूल, अभिषेक, सौरभ निवासी दादूवास थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है। भगवानपुर थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।