Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

10 तक चलेगा अनीमिया मुक्त महाअभियान

Spread the love

पौड़ी(आरएनएस)।  स्वास्थ्य विभाग पौड़ी के तत्वावधान में 3 से 10 फरवरी तक एनीमिया मुक्त उत्तराखंड के तहत जिले में गर्भवती महिलाओं के लिए पल्स एनीमिया महाअभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी डा. प्रवीण कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों व आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा पंजीकृत सभी गर्भवती महिलाओं की एनीमिया जांच एवं निशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी। बताया कि गर्भावस्था के दौरान एनीमिया न केवल मां के स्वास्थ्य पर असर डालता है बल्कि शिशु के कम वजन, समय से पहले जन्म और प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं का कारण भी बन सकता है। महिला के प्रसव के बाद मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें इसके लिए गर्भवती महिला की एनीमिया की जांच अति आवश्यक है। बताया कि 10 फरवरी तक पल्स एनीमिया महाअभियान की शुरुआत की जा रही है। जिसके तहत गर्भवती महिलाओं के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में एनीमिया की जांच, गंभीर एनीमिया से ग्रसित महिलाओं का उपचार व रोकथाम के उपाय संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली गर्भवती महिलाओं को राजकीय चिकित्सा इकाइयों में उपचार करने पर प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी जो कि अधिकतम 3 बार प्रदान की जाएगी।