Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अवैध गांजे के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

पौड़ी(आरएनएस)।  धुमाकोट पुलिस ने 18.9 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक गांजे की कीमत करीब 5 लाख 60 हजार है। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि धुमाकोट पुलिस शंकरपुर चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रही थी। चेकिंग को देखते हुए एक व्यक्ति अपने सामान के साथ नदी की तरफ वाले रास्ते की ओर जाने लगा। जिस पर पुलिस टीम को शक होने पर व्यक्ति के बैग की तलाशी ली गई तो दो बैग से 18 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बताया कि आरोपी राज मल्होत्रा को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि जिलेभर में सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। आगे भी नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। एसएसपी ने भी जनता से नशे का कारोबार करने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक कमल सिंह रावत, अपर उप निरीक्षक हेमराज पंवार, मुख्य आरक्षी आनंद प्रकाश, आरक्षी शैलेंद्र पेटवाल, वीरेंद्र प्रताप, विपिन कुमार आदि शामिल थे।