Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

24 किलो गांजा बरामद, चार गिरफ्तार दो आरोपी फरार

Spread the love


अल्मोड़ा। उप जिला मजिस्ट्रेट सल्ट, खुमाड़, रिंकू बिष्ट ने बताया कि मंगलवार को दूरभाष पर सूचना मिली कि कुछ लोगों के पास अवैध गांजा है। इस सूचना के आधार पर राजस्व उप निरीक्षक झिमार की टीम ग्राम गुलार पहुंची, जहां चार व्यक्तियों के कब्जे से तीन बैगों में रखा कुल 24 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हेमन्त कुमार (निवासी मथुरा), दीपक (पुत्र करतार सिंह, निवासी मथुरा), दीपक (पुत्र रोशन सिंह, निवासी पौड़ी) और प्रवीण रावत (निवासी पौड़ी) के रूप में हुई है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले में चना देवी (पत्नी राजीराम) और सुरजीत कुमार नामक दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग की टीम में नायब तहसीलदार सल्ट आबिद अली, राजस्व उप निरीक्षक शंकर गिरी, इकरार अंसारी, अमित भंडारी सहित होमगार्ड व पीआरडी जवान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *