अल्मोड़ा। ‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार’ अभियान के तहत जनपद में आयोजित जनसेवा शिविरों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। प्रशासन की ओर से दूरस्थ क्षेत्रों तक सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकास खंड ताड़ीखेत की न्याय पंचायत सगनेटी में आयोजित शिविर में 1471 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। वहीं विकास खंड सल्ट की न्याय पंचायत डुंगरा में आयोजित कार्यक्रम में 2396 लोगों को योजनाओं का लाभ मिला। शिविरों में विभिन्न विभागों की ओर से पात्र व्यक्तियों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ मौके पर ही लाभ उपलब्ध कराया गया। प्रशासन का कहना है कि योजनाओं को पारदर्शी और प्रभावी तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत दूरदराज के क्षेत्रों में भी सरकारी सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है, जिससे आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
जनसेवा शिविरों में 3867 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ




