Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

सेवानिवृत्त हो रहे 03 पुलिस कर्मियों को एस.एस.पी. अल्मोड़ा ने दी ससम्मान भावभीनी विदाई

Spread the love

अल्मोड़ा

आज दिनांक- 31.03.2023 को एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को विदाई देने हेतु विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त कर्मियों में आनन्द बल्लभ पंत, उ0नि0 दूरसंचार अल्मोड़ा (पुलिस विभाग में सेवा 41 वर्ष 02 माह, 10 दिवस), पनी राम, अपर उ0नि0 अल्मोड़ा (पुलिस विभाग में सेवा 38 वर्ष 05 माह 15 दिवस),देवेन्द्र प्रसाद, चतुर्थ श्रेणी पुलिस कर्मचारी अल्मोड़ा (पुलिस विभाग में सेवा 25 वर्ष, 01 दिवस) शामिल रहे।एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा उक्त पुलिस कर्मियों के पुलिस विभाग में नियुक्त रहते हुए दीर्घकालीन सेवा के दौरान उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत, लगन, व ईमानदारी से किये गये कार्यो की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर एवं शाँल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, साथ ही सेवानिवृत्त जीवन परिवार के साथ शान्तिमय, स्वस्थ्य एवं समृद्धिशाली हो शुमकामनाएं देते हुए मंगलमय भविष्य की कामना कर भावभीनी विदाई दी गयी और अपेक्षा की गयी कि भविष्य में भी हमेशा अपने को पुलिस परिवार का अभिन्न अंग मानकर अपना अनुभव व सहयोग पुलिस विभाग को प्रदान करते रहेंगे। विदाई समारोह के दौरान जनपद के पुलिस अधि0/कर्म0गण सहित सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों के परिजन मौजूद रहे।