Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

हल्द्वानी के 13 खिलाड़ियों ने जीते नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक

Spread the love


हल्द्वानी। मध्य प्रदेश के देवास में 27 से 31 मार्च तक आयोजित जु-जुत्सु नेशनल चैंपियनशिप में हल्द्वानी के 13 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते। जु-जुत्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित चैंपियनशिप में जय दुर्गा मार्शल आर्ट्स एकेडमी हल्द्वानी के प्रिंस लखेरा, सिद्धार्थ जोशी, आदर्श शर्मा, करुणा लखेरा, मृदुला शाही, रिनीशा लोहनी, रिया बृजवासी, कोमल अधिकारी, उन्नति बिष्ट, प्रियांशी साह, निकिता सती, मीनाक्षी ऐरी, याशिका बिष्ट ने स्वर्ण पदक जीता। रोहित मौर्य, विक्की मुखिया, रितिक डसीला ने रजत पदक प्राप्त किया। वहीं, हिमांशु बसेड़ा, सूरज पटवाल, विशाल मेहता, आरोह कुलेठा, कुनाल सागर, तन्मय तिवारी, उमंग बिष्ट, आर्यन टम्टा, कुमकुम बिष्ट, शीतल गोस्वामी, तनिष्का परिहार ने कांस्य अपने नाम किया। जु-जुत्सु एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव एवं इंडिया अध्यक्ष विनय जोशी, सहायक खेल निदेशक सुरेश पांडे, जिला खेल अधिकारी राशिका सिद्दीकी, उप खेल अधिकारी जानकी कार्की, टीम मैनेजर अनीता लखेरा, जु-जुत्सु एसोसिएशन ऑफ नैनीताल के अध्यक्ष देवेंद्र रावत, हिमांशु कुलेटा, अनीता बोरा, सुमन साह, मनोज उप्रेती, सालनी भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *