Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा पुलिस की आँपरेशन मुक्ति टीम ने “भिक्षा नहीं, शिक्षा दें” अभियान में आज 03 बच्चों का स्कूल में कराया दाखिला

Spread the love

अल्मोड़ा।

रचिता जुयाल, एस.एस.पी अल्मोड़ा के निर्देशन पर सीओ आँपरेशन ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण में जनपद की आँपरेशन मुक्ति टीम द्वारा ऑपरेशन मुक्ति “भिक्षा नहीं शिक्षा दें” अभियान के तहत स्कूल नहीं जा रहे बच्चों का शिक्षा ग्रहण हेतु स्कूलों में दाखिला कराया जा रहा है। आज दिनांक- 19.04.2023 को आँपरेशन मुक्ति टीम द्वारा अभियान के तहत 03 बच्चों को चिंहित कर उनके परिजनों को शिक्षा के महत्व को बताते हुए उनकी काउंसलिंग कर तीनों बच्चों प्राथमिक विद्यालय पंचधारा में दाखिला कराया गया है। परिजनों से अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने व स्कूल प्रबन्धन से बच्चों का विशेष ध्यान रखने हेतु वार्ता की गयी है। प्रचलित “भिक्षा नहीं, शिक्षा दें” अभियान में अब तक 72 बच्चों का विभिन्न स्कूलों में दाखिला कराया जा चुका है। आँपरेशन मुक्ति टीम में कांस्टेबल बालम सिंह, कांस्टेबल भूपाल सिंह, कांस्टेबल सुरेश गिरी व महिला कांस्टेबल मोनिका जोशी आदि शामिल रहे।