Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

साजिश का पर्दाफाश करती है ‘द केरल स्टोरी : निशंक

Spread the love


हरिद्वार। हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ द केरल स्टोरी फिल्म का विशेष शो देखा। शो की स्क्रीनिंग के पश्चात निशंक ने कहा कि यह फिल्म लव जेहाद और धर्म के नाम पर सोची-समझी साजिश का पर्दाफाश करती है। इस फिल्म के प्रसारण से देश में फैलाई जा रहे भ्रम एवं झूठ की राजनीति करने वालों का सच सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक माता-पिता को अपने बच्चों को यह फिल्म अवश्य दिखानी चाहिए। इस मौके पर विधायक आदेश चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, रुड़की अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, पूर्व विधायक सुरेश राठौर, ओमप्रकाश जमदग्नि, आशु चौधरी, आशुतोष शर्मा, लव शर्मा, जयपाल सिंह चौहान, अनिल अरोड़ा, अनामिका शर्मा, विक्रम भुल्लर, संजय कुमार, मोहित वर्मा, नकली राम सैनी, अरविंद गौतम, आदेश सैनी, गौरव पुंडीर, अरुण आर्य, एजाज अहमद आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *