Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

शारदा पब्लिक स्कूल में चल रही तैराकी प्रतियोगिता का आज हुआ समापन

Spread the love

अल्मोड़ा

शारदा पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय इंटर स्कूल तैराकी प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों द्वारा शानदार तैराकी कला का प्रदर्शन किया गया। दो दिवसीय इंटर स्कूल तैराकी प्रतियोगिता का विभिन्न वर्गो में आयोजन किया गया था जिसमें 70 से भी अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विजेता, उपविजेता खिलाड़ियो एवं सभी प्रतिभागियो को प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही प्रधानाचार्या ने यह भी बताया कि विद्यालय में इस तरह की रचनात्मक गतिविधियां जारी रहेंगी। इस अवसर पर तैराकी कोच रूपाली चौधरी, सुमित जोशी, अनिता पवार, दानिश आलम एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।